Jailer Worldwide Collection: रजनीकांत की जेलर ने उड़ाया गर्दा, फिल्म ने 5 दिन में कमाए इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 15, 2023, 10:37 AM IST

Jailer Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म जेलर बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने भारत में 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। आइए जानते हैं फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

Jailer Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) की फिल्म जेलर बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 48. 50 करोड़ का बिजनेस कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। जेलर में रजनीकांत के साथ राम्याकृष्णन, योगी बाबू, शिवकुमार समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में मोहनलाल और तमन्ना भाटिया ने कैमियो रोल प्ले किया है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

End of Feed