बॉलीवुड

Jailer Box Office Collection: 550 करोड़ के पार हुई रजनीकांत की 'जेलर', अब इस सुपरहिट फिल्म को छोड़ेगी पीछे

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 22, 2023, 09:11 AM IST

Jailer Box Office Collection: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 550 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिसके साथ ही ऐसा करने वाली अब यह दूसरी तमिल मूवी बन गई है। आइए जेलर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Jailer Box Office Collection Day 12

Jailer box office collection 12: सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) की फिल्म जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। रजनीकांत की फिल्म ने कमाल कर दिया है। एक्शन, डायलॉग और एक्टिंग के मामले में फिल्म सुपरहित है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो गए है। फिल्म का क्रेज खत्म होने का नाम ले रहा है। तमिल सिनेमा में जेलर दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले सिर्फ रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म रोबोट 2.o ने ही 550 करोड़ की कमाई की थी। आइए रजनीकांत की फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

ये भी पढ़ें-

जेलर ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल

फिल्म में मोहनलाल,जैकी श्रॉफ और शिवा राजकुमार कैमियो रोल में नजर आए। फिल्म में तमन्ना भाटिया का कोलावा सॉन्ग सुरपरहिट हो गया। फिल्म के गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया है। फिल्म में रजनीकांत के साथ राम्याकृष्णन, विनायकन और वशंत राथी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म ने 12वें दिन 7 करोड़ के लगभग कमाई की है।

रजनीकांत ने 2 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। इससे पहले उनकी अन्नाथे रिलीज हुई थी। अन्नाथे में रजनीकांत के साथ कृति सुरेश मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म की कहानी भाई- बहन के रिश्ते पर आधारित थी। जेलर बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 की कड़ी टक्कर दे रही है। जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में सनी पाजी ने तारा सिंह के रोल से फैंस का दिल जीत लिया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article