Rajinikanth Jailer Advance Booking: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वह जब भी किसी फिल्म में आते हैं, सिनेमाघरों में धमाल मच जाता है। ऐसा ही धमाल उनकी फिल्म 'जेलर' की रिलीज के बाद भी मचने वाला है। रजनीकांत की 'जेलर' को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। खास बात तो यह है कि 10 अगस्त को रिलीज होने वाली 'जेलर' की एडवांस बुकिंग भी जोरों-शोरों पर हो रही है। अभी तक लाखों की मात्रा में 'जेलर' की टिकट बिक चुकी है जिसके जरिए फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है।
रजनीकांत (Rajinikanth) की 'जेलर' को लेकर लोगों में इस कदर उत्साह है कि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में छुट्टी तक घोषित कर दी गई है। वहीं एडवांस बुकिंग की बात करें तो ओपनिंग डे के लिए फिल्म की 2 लाख 28 टिकट एडवांस में बुक हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए ही 6.90 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। इन आंकड़ों को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि रजनीकांत की 'जेलर' सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है।
सनी देओल की 'गदर 2' को पछाड़ेगी रजनीकांत की फिल्म
रजनीकांत (Rajinikanth) की 'जेलर' (Jailer) की एडवांस बुकिंग देखकर कहा जा सकता है कि यह मूवी सनी देओल की 'गदर 2' को मात देने के लिए तैयार है। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, एडवांस में 'गदर 2' (Gadar 2) के 1 लाख 82 हजार टिकट बिके हैं। हालांकि यह आंकड़ा 'जेलर' के मुकाबले कम है। ऐसे में माना जा रहा है कि ओपनेिंग डे पर रजनीकांत की फिल्म अच्छी-खासी कमाई कर सकती है और 'गदर 2' का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।
