Jaideep Ahlawat on Saif Ali Khan's Next: सिद्धार्थ आनंद बॉलीवुड इंडस्ट्री के इन डायरेक्टर्स में से एक हैं, जो एक से बढ़कर एक फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। शाहरुख खान की 'पठान' का निर्देशन करने के बाद अब सिद्धार्थ आनंद ने इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ एक नई एक्शन फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म सिद्धार्थ आनंद के बैनर मर्फ्लिक्स प्रोडक्शन के तहत बनाई जाएगी। फिल्म को रोबी गरेवाल डायरेक्ट करेंगे। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक अब सिद्धार्थ आनंद के बैनर तले बनने जा रही सैफ अली खान की एक्शन फिल्म में जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) की एंट्री होती नजर आ रही है।
पिंकविला से जुड़े सूत्र के मुताबिक सिद्धार्थ आनंद ने रोबी ग्रेवाल के निर्देशन में बन रही इस एक्शन थ्रिलर के लिए जयदीप अहलावत को चुना है। बीते कुछ सालों में जयदीप का टैलेंटेड उभर सभी के सामने आया है। उन्होंने वेब सीरीज 'पाताल लोक' ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। ऐसे में सिद्धार्थ आनंद को भी लगता है कि इस फिल्म के जयदीप अहलावत एकदम परफेक्ट हैं।
बता दें जयदीप अहलावत को जल्द ही करीना कपूर और विजय वर्मा की फिल्म 'जाने जान' में देखा जाएगा। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सैफ अली खान को आखिरी बार फिल्म 'आदिपुरुष' में रावण के किरदार में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसमें प्रभास और कृति सेनॉन जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं मौजूद थे।
