बॉलीवुड

Housefull 5 में जैकलीन फर्नांडिस की हुईं वापसी, अक्षय संग फिर नजर आएंगी रोमांटिक केमिस्ट्री

हाउसफुल 5 (Housefull 5) को लेकर फैंस के बीच में जबरदस्त बज बना हुआ है। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की वापसी हो रही है। एक बार फिर दर्शकों को जैकलीन और अक्षय कुमार के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

Image

Jacqueline and Akshay (credit Pic: Instagram)

साजिद नाडियाडवाला की पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म के चारों पार्ट्स को लोगों ने खूब पंसद किया था। हाउसफुल का बजट 300 रुपये थे। इस फिल्म में कई सितारे शामिल हुए थे। हाउसफुल 5 की अनाउंसमेंट हो चुकी है। मेकर्स फिल्म से जुड़े कलाकारों की नाम की लगातार ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन का नाम कंफर्म हुआ है। अब फिल्म के लिए जैकलीन फर्नांडिस का नाम सामने आया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडिस के साथ नजर आएंगी। सूत्र के अनुसार, जैकलीन हाउसफुल की फ्रेंचाइजी में वापसी करने के लिए काफी एक्साइटेड है। एक्ट्रेस कॉमिक स्पेस को जमकर एन्जॉय कर रही है।

हाउसफुल 5 में नजर आएगी जैकलीन-अक्षय की जोड़ी

जैकलीन साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड है। रिपोर्ट में कहा गया है कि साजिद इस समय तीन एक्टर्स को ऑन बॉर्ड करने के लिए काम कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी ऑफिशियल अनाउंसमेंट को मेकर्स जल्द खुलासा करेंगे। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। ये फिल्म अगले साल जून 2025 में रिलीज होगी। अक्षय के जन्मदिन पर मेकर्स ने हाउसफुल 5 की अनाउंसमेंट की थी। हाउसफुल 5 के अलावा साजिद नाडियाडवाला इन दिनों अपनी एक्शन फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में है। सिकंदर में सलमान खान और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में है। इसके अलावा भी साजिद के कई बिग बजट प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article