Jacqueline Fernandez का मुंह बंद कराने पर तुला है Sukesh Chandrasekhar, एक्ट्रेस के कोर्ट जाने पर दे रहा है धमकी

Jacqueline Fernandez File Complaint: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में खबर आई है की एक्ट्रेस ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ कंप्लेंट की हैं उन्हें तंग और धमकी देने पर।

Jacqueline Fernandez File Complaint: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज अक्सर अपने और सुकेश चंद्रशेखर वाले केस को लेकर काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, रिपोर्ट्स इ मुताबिक जैकलीन ने दिल्ली पुलिस में सुकेश के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज कराइ है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

Jacqueline Fernandez File Complaint

जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की मै एक जिम्मेदार नागरिक हूं, जिसने खुद को अनजाने में एक ऐसे मामले में उलझा हुआ पाया है। जिसका कानून के शासन और हमारी न्यायिक प्रणाली की पवित्रता पर बुरे लोगों का प्रभाव पड़ता है। अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में स्पेशल सेल द्वारा दर्ज एक मामले में, मैं आपको मानसिक दबाव और डराने-धमकाने वाले अभियानों के कष्टदायक दौर के बीच लिख रहीहूं। खुद को सुकेश बताने वाला एक व्यक्ति आरोपी है, जो मंडोली जेल में सलाखों के पीछे बैठा है और खुले तौर पर डराने-धमकाने की रणनीति के साथ उसे धमकी दे रहा है। पब्लिक डोमेन।

End of Feed