Exclusive: Jackie Shroff को बर्थडे पर खल रही है बेटे Tiger Shroff की कमी, बोले 'मैं केक काटने में भरोसा...'

Jackie celebrating his bday with daughter and wife: बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) 1 फरवरी 2024 के दिन 67 साल के हो गए हैं। जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश एक्टर्स में से एक हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग आज तक लड़कियों में है। जैकी श्रॉफ अपना 67वां बर्थडे बेटी कृष्णा और पत्नी आयशा के साथ मुंबई से दूर मना रहे हैं।

Jackie celebrating his bday with daughter and wife: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम कलाकार जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) आज अपना 67वां बर्थडे मना रहे हैं। जैकी श्रॉफ इस खास मौके पर अपनी पत्नी आयशा श्रॉफ और बेटी कृष्णा श्रॉफ के साथ हैं। जैकी श्रॉफ ने टाइम्स नाउ के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए खुलासा किया है कि वो बर्थडे के मौके पर अपने बेटे टाइगर श्रॉफ को मिस कर रहे हैं, जो इन दिनों जॉर्डन में अपनी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने टाइगर के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं शोर शराबे से दूर अपना बर्थडे मना रहा हूं। मैं यहां अपनी पत्नी आयशा और बेटी कृष्णा के साथ हूं लेकिन अपने बेटे टाइगर (Tiger Shroff) को मिस कर रहा हूं। वो इस वक्त जॉर्डन में हूं। मैं उसे आज कॉल करूंगा। मैं अपनी पत्नी और बेटी के लिए खाना पकाऊंगा और पेड़ लगाऊंगा। मुझे के काटने में भरोसा नहीं है, इससे बेहतर मैं पेड़ लगाऊंगा।'

Jackie Shroff Bday

जैकी श्रॉफ के साहबजादे टाइगर श्रॉफ एक मशहूर अभिनेता बन गए हैं लेकिन आज भी जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। इस बारे में बात करते हुए जैकी ने कहा, 'इसका पूरा श्रेय उसकी मां और दादी को जाता है, जिन्होंने उसे अच्छे संस्कार दिए हैं। मैं तो दिन रात काम करता था, उस दौरान टाइगर की मां और दादी ही उसका ध्यान रखती थी।'

End of Feed