Khalnayak Returns Jackie shroff Entry: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म खलनायक रिटर्न्स (Khalnayak Returns) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। संजय दत्त की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी संजय दत्त की इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी करने वाले हैं। लेकिन बाद में ये खबर फर्जी निकल गई। अब इन सब के बीच फिल्म खलनायक रिटर्न्स को लेकर एक नया अपेडट सामने आया है। फिल्म खलनायक रिटर्न्स में इस स्टार की एंट्री पक्की हो गई है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है। (ये भी पढ़ें: KhalNayak Returns: संजय दत्त हथियाना चाहते थे सनी देओल का डायरेक्टर, मिली नाकामी)
जैकी श्रॉफ में मारी 'खलनायक रिटर्न' में एंट्री (Image Source: Khalnayak Movie/ IMDb )
'खलनायक रिटर्न्स' में हुई जैकी श्रॉफ की एंट्री
संजय दत्त की फिल्म खलनायक रिटर्न्स एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी वजह फिल्म खलनायक रिटर्न्स में एक नए स्टार की एंट्री है। खबर चल रही थी फिल्म खलनायक रिटर्न्स में जैकी श्रॉफ की एंट्री हो सकती है। अब एक्टर ने इस खबर पर पक्की मुहर लगा दी है। India Today से बात करते हुए जैकी श्रॉफ ने ‘खलनायक रिटर्न्स’ को लेकर अपना एक्साइटमेंट दिखाया और कहा, 'बहुत बढ़िया! मैं इसका इंतज़ार कर रहा हूं।' उन्होंने अपनी एंट्री कन्फर्म करते हुए कहा, '100%। कमिश्नर तो होगा ही ना।' इस दौरान जैकी ने संजय दत्त के बारे में कहा कि 'दोस्तों के साथ होना बहुत अच्छा लगता है। मेरी जान है संजू बाबा।' उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर पहले ही जुड़े लोगों से बात कर ली है। उन्होंने कहा, “हां, मैंने सुभाष जी, प्रोड्यूसर और संजू बाबा से बात कर ली है।' (ये भी पढ़ें: Khalnayak Returns Teaser: बल्लू के रोल में फिर खलनायक बनकर कोहराम मचाएंगे Sanjay Dutt, वीडियो में दिखा धांसू लुक)
पहले पार्ट में आए थे नजर
एक्टर संजय दत्त और जैकी श्रॉफ की जोड़ी बड़े पर्दे पर काफी पसंद की जाती रही है। साल 1993 में आई फिल्म खलनायक में दोनों की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। फिल्म खलनायक रिटर्न्स में जैकी श्रॉफ की एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
