टाइगर श्रॉफ के बर्थडे को पापा जैकी श्रॉफ ने बनाया खास, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Tiger shroff Birthday: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस समेत बॉलीवुड के स्टार्स टाइगर श्रॉफ को विश कर रहे हैं। इस बीच जैकी श्रॉफ ने अपने बेटे पर जमकर प्यार लुटाया है। आइए नजर डालते है लेटेस्ट रिपोर्ट पर...

Tiger shroff Birthday: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में एक अलग जगह बनाई है। इस खास मौके पर फैंस समेत बॉलीवुड के स्टार्स टाइगर श्रॉफ को विश कर रहे हैं। इस बीच जैकी श्रॉफ ने अपने बेटे पर जमकर प्यार लुटाया है। जैकी का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग गदगद हो गए है। आइए नजर डालते है इस पोस्ट पर...

tiger shroff jackie shroff

pic credit- instagram

जैकी श्रॉफ ने लुटाया प्यार

एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ आज यानी सोमवार को 36 साल के हो गए। उनके पिता जैकी श्रॉफ ने इस मौके पर एक सोशल मीडिया पर अपने बेटे की कुछ अनदेखी बचपन की तस्वीरें शेयर कीं। इंस्टाग्राम पर जैकी श्रॉफ ने टाइगर के बचपन से लेकर अब तक की यात्रा दिखाने वाली दिल छू लेने वाली तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की। इन फोटोज में टाइगर के बचपन के नन्हे-मुन्ने पल, दादी-दादा के साथ समय और बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ तस्वीरें शामिल हैं। साथ ही कुछ हाल की तस्वीरें भी हैं जहां टाइगर पिता के साथ खड़े दिख रहे हैं। अपने बेटे के इतनी जल्दी बड़े हो जाने पर भावुक होकर जैकी ने कोई कैप्शन नहीं लिखा, सिर्फ एक लाल दिल का इमोजी लगाकर अपना प्यार दिखाया।

End of Feed