बॉलीवुड

Jaat Twitter Review: रोंगटे खड़े देगी सनी देओल की 'जाट', फैन्स ने एक शब्द में बताया 'ब्लॉकबस्टर'

Sunny Deol's Jaat Twitter Review: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग मूवी 'जाट' ने अभी से लोगों का दिल जीतना शुरू कर दिया है। इस समय ट्विटर पर फैन्स ने सनी पाजी की फिल्म को लेकर अपने रिव्यूज साझा करने शुरू कर दिए हैं।

Image

Jaat Twitter Review

Jaat Twitter Review: 90 के दशक के एक्शन स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की नई एक्शन मूवी 'जाट' (Jaat) 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। ट्रेलर के जारी होने के बाद से ही फैन्स ने इसका फर्स्ट शो देखने के मन बना लिया था। साउथ निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी फिल्म 'जाट' को लेकर अब ट्विटर पर रिव्यूज भी आने शुरू हो गए हैं। कई लोगों ने इस फिल्म को मास एक्शनर बताया तो कईयों को सनी पाजी की एक्टिंग ने दीवाना बना दिया है। फैन्स के रिव्यू देखने के बाद अब निर्माताओं को लग रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर भी धांसू कमाई करने में सफल रहेगी।

फैन्स ने 'जाट' को बताया शानदार

सनी देओल की 'जाट' को लेकर एक यूजर ने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'जाट की जो स्क्रीनिंग रिपोर्ट्स सामने आई हैं वो मजेदार हैं। सनी पाजी ने बॉल को पार्क के बाहर भेज दिया है। सनी देओल ने शानदार काम किया है। रणदीप हुड्डा भी लम्बी रेस का घोड़ा साबित हुए हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है।' फैन्स को ओर से 'जाट' को लेकर हर तरफ से पॉजिटिव रिव्यू सामने आ रहे हैं।

सनी पाजी के साथ इस मूवी में विलेन के रूप में रणदीप हुड्डा नजर आ रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन भिड़ंत देखने के लिए सभी फैन्स बेताब हैं। इस फिल्म में रेजिना कैसेंड्रा, विनीत कुमार सिंह और सैयामी खेर सहित कई एक्टर्स भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म ने टिकट खिड़की पर भी शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में ओपनिंग लेगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article