Jaat की रिलीज से पहले मेकर्स को लगा झटका, सनी देओल की फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची

Sunny Deol Film Jaat Update: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। उनकी फिल्म जाट (Jaat) 10 अप्रैल यानी कल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बीच सनी देओल की फिल्म जाट को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर कैंची चला दी है।

Jaat Update: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। आखिरी बार सनी देओल फिल्म गदर 2 में नजर आए थे, जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब सनी देओल दुबारा एक्शन अवतार में दिखाई देने वाले हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट कल यानी 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म में एक्टर रणदीप हुड्डा भी धमाल मचाने वाले हैं। इस बीच जाट को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है।

Jaat की रिलीज से पहले मेकर्स को लगा झटका, सनी देओल की फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची

जाट में हुए ये बदलाव

मिली जानकारी के मुताबिक सनी देओल की फिल्म जाट को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म जाट के लिए कई कट और शब्दों को बदलने का सुझाव दिया है बताया जा रहा है कि मेकर्स ने सनी देओल की मूवी जाट में करीब 22 बदलाव किए हैं। इसमें बोर्ड ने 'भारत' की जगह 'हमारा' और 'सेंट्रल' की जगह 'लोकल' शब्द का यूज करने को कहा है। जाट के कई सीन्स पर भी सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई है। कुल मिलाकर सनी देओल की फिल्म जाट 2 घंटे 33 मिनट की रह गई है।

End of Feed