बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर अपने काम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर इन दिनों मॉडल और इंफ्लुएंसर चांदनी बेंज (Chandni Bainz) को डेट कर रहे हैं। एक्टर अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट होते हैं। एक्टर का उनकी गर्लफ्रेंड के साथ क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कपल मुंबई के कैफे के बाहर का स्पॉट हुए हैं। वीडियो में एक्टर और उनकी गर्लफ्रेंड साथ में चलते दिखाई दे रहे हैं। पहले चांदनी ईशान के आर्म पकड़ती है। बाद में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामते हुए नजर आए। ये भी पढ़ें- सेंसर बोर्ड ने Singham Again के 7 मिनट से ज्यादा के फुटेज पर चलाई कैंची, करीना और रणवीर के कुछ सीन्स में की बदलाव की मांग
Ishaan And Chandni (credit pic: Instagram)
वीडियो में ईशान कैजुअल आउटफिट में नजर आए। वहीं, चांदनी पिंक कलर का क्रॉप टॉप और डेनिम शॉर्ट्स में दिखाई दी। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। ईशान और चांदनी अक्सर साथ में एक-दूसरे के साथ स्पॉट होते हैं।
ईशान और चांदनी साथ में हुए स्पॉट
ईशान और चंदानी की डेटिंग खबरें उस समय सुर्खियों में आई थी जब दोनों शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के स्क्रिनिंग पर नजर आए थे। इसके बाद से कपल साथ में दिखाई देते हैं। चांदनी से पहले ईशान का नाम जाह्नवी कपूर के साथ जुड़ा था। दोनों ने साथ में धड़क में काम किया था। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो ईशान हॉलीवुड सीरीज द परफेक्ट कपल में नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट से एक्टर हॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे। एक्टर पिंपा, बियॉन्ड द क्लाउड्स, खाली पिली, फोन भूत समेत कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
