बॉलीवुड

Bhool Bhulaiyaa 3 First Review: माधुरी-विद्या की परफॉर्मेंस है पैसा वसूल, क्यूटी कार्तिक आर्यन ने भी किया इम्प्रेस

Bhool Bhulaiyaa 3 First Review: कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 को लेकर बज बना हुआ है। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले ही फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने भूल भुलैया 3 को लेकर रिव्यू दिया है।

Image

Bhool Bhulaiyaa 3 (credit Pic: Instagram)

Bhool Bhulaiyaa 3 First Review: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। भूल भुलैया 3 इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म के गाने और ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। भूल भुलैया 3 के साथ बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की सिंघम अगेन भी रिलीज होगी। दोनों फिल्मों को लेकर बज बना हुआ है। अगर आप हॉरर फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले पढ़ लें रिव्यू। ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड का हाथ थामे कैफे के बाहर स्पॉट हुए ईशान खट्टर, कपल के प्यार भरे वीडियो पर फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

उमैर संधू नहीं हैं कार्तिक की एक्टिंग से इम्प्रेस

फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भूल भुलैया 3 का फर्स्ट रिव्यू दिया है। उन्होंने बताया कि भूल भुलैया 3 जबरन बनाई गई फिल्म है। फिल्म के लीड कैरेक्टर कुछ नया करते हुए नहीं आएंंगे। फिल्म में कार्तिक आर्यन को पुराने अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने कार्तिक को वर्स्ट एक्टर बताया। माधुरी और विद्या बालन की जोड़ी को पैसा वसूल बताया है। उमैर ने फिल्म को 2.5 रेटिंग दी है।

भूल भुलैया 3 हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म के दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। मेकर्स को उम्मीद है फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट होगी। फिल्म में रुहबाबा और मंजुलिका के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। फिल्म में इस बार माधुरी दीक्षित भी सरप्राइज पैक के तौर पर नजर आएंगी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article