Shahid Kapoor-Mira Rajput को शादी की सालगिरह की बधाई देने में लेट हुए Ishaan Khatter, फोटो शेयर कर मांगी माफी

Ishaan Khatter Wishes Shahid-Mira's Wedding Anniversary: बीते दिन यानी 7 जुलाई को बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मीरा राजपूत (Mira Rajput) ने अपनी शादी की 9वीं सालगिरह बनाई थी। अपने भईया-भाभी को विश करने में देरी होने के बाद ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) ने अब उनसे माफी मांगी है।

Ishaan Khatter Wishes Shahid-Mira's Wedding Anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने बीते दिन यानी 7 जुलाई को अपने शादी की 9वीं सालगिरह सेलिब्रेट की। शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा राजपूत (Mira Rajput) से अरेंज्ड मैरिज की थी। शाहिद कपूर ने अचानक मीरा राजपूत से शादी कर अपनी कई फीमेल फैन्स का दिल तोड़ इया था। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी की सालगिरह पर कपल के फैन्स ने उन्हें खूब बधाई दी। हैरानी की बात यह है कि शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) ही उन्हें विश करना भूल गए।

Ishaan Khatter-Shahid-Mira

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने 7 जुलाई को वेडिंग एनिवर्सरी का जश्न मनाया। ईशान खट्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज शाहिद-मीरा की मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने एक क्यूट हार्ट बनाते हुए लिखा, "हैप्पी एनिवर्सरी"। ईशान खट्टर ने शाहिद-मीरा को लेट विश करने पर सफाई देते हुए कहा, 'माफ करें, मुझे पोस्ट करने में देर हो गई, आज शाम आप लोगों को थर्ड व्हीलिंग में ले जाने में व्यस्त था।'

End of Feed