बॉलीवुड

बॉयफ्रेंड Sam Merchant के साथ हॉलिडे एन्जॉय करने निकलीं Triptii Dimri, फोटो में दिखा क्यूट अंदाज

Triptii Dimri with rumored beau Sam Merchant: रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' से लोगों के बीच अलग पहचान बना चुकीं तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ वेकेशन एन्जॉय करते हुए पिक्स शेयर की हैं।

Image

Sam Merchant and Triptii Dimri

Triptii Dimri with rumored beau Sam Merchant: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में नजर आने के बाद तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) को लोगों के बीच एक अलग पहचान मिली है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी की अदाकारी ने कई डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को प्रभावित किया है। हाल ही में तृप्ति डिमरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेकेशन एन्जॉय करते हुए एक फोटो शेयर की है। दिलचस्प बात यह है कि इस फोटो में तृप्ति डिमरी अपने दोस्तों के साथ-साथ कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट (Sam Merchant) संग दिखाई दे रही हैं।

तृप्ति डिमरी ने कुछ देर पहले अपने दोस्तों और कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ बोट की राइड का लुत्फ उठाते हुए एक फोटो शेयर की। कुछ दिनों पहले तृप्ति डिमरी ने वेकेशन एन्जॉय करते हुए बिकिनी पिक्स शेयर की हैं, जिन्हें देख फैन्स के भी होश उड़ गए थे। वहीं दूसरी अपर सैम मर्चेंट के साथ इस फोटो में तृप्ति डिमरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने चेहरे पर फैंसी सनग्लासेज लगाए हुए हैं। फोटो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।

Triptii Dimri With Rumored beau Sam Merchant

Triptii Dimri With Rumored beau Sam Merchant

वर्कफ्रंट की बात करें तो तृप्ति डिमरी इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'बैड न्यूज' की रिलीज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी को विक्की कौशल और एमी विर्क के साथ लीड रोल में देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है और करण जौहर के बैनर तले बनाया गया है। 'बैड न्यूज' के अलावा तृप्ति डिमरी के पास कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' भी है। फिल्म में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article