ईशान खट्टर ने भाई शाहिद और भाभी मीरा संग सेलिब्रेट किया जन्मदिन, शेयर की इनसाइड तस्वीर

Ishaan Khatter Birthday Celebrate With Shahid Kapoor: बॉलीवुड ईशान खट्टर आज अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्टर ने अपने खास दिन को भाई शाहिद और भाभी मीरा राजपूत (Mira Rajput) के साथ सेलिब्रेट किया। एक्टर ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। एक्टर की उनके भाई संग जबरदस्त बॉन्डिंग दिखाई दी।

Ishaan Khatter Birthday Celebrate With Shahid Kapoor: एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर को फैंस से लेकर सेलेब्स तक जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक्टर ने बॉलीवुड में 'धड़क' (Dhadak) से डेब्यू किया था। एक्टर के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में थी। ईशान ने अपने बर्थडे का दिन भाई शाहिद कपूर और भाभी मीरा राजपूत के साथ सेलिब्रेट किया। एक्टर ने अपने इंस्टग्राम स्टोरी पर बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है। फोटो में ईशान अपने भाई शाहिद को केक खिलाते हुए नजर आए। एक्टर की भाभी का रिएक्शन एपिक है। ईशान के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये भी पढ़ें- Baby John Teaser: Varun Dhawan की फिल्म का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, एक्शन अवतार में एक्टर को देख जमकर बजी सीटियां

ishaan

Ishaan Khatter (credit Pic: instagram)

खाली पीली एक्टर ने इन फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, दिवाली पर बर्थडे का मतलब 3 केक (2 केक मेरी 8 साल की भतीजी ने बेक किया है) और गुफी भाभी है। एक्टर का उनके भाई शाहिद के साथ खास बॉन्डिंग हैं। एक्टर अपने भाई की तरह शानदार डांसर है और उन्हीं की तरह बेहतरीन एक्टर हैं।

End of Feed