Tara Sutaria and Arunoday Singh Dating Rumors: बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया (Tara Sutaria) की जिंदगी में एक बार फिर प्यार लौट आया है। ताजा खबर सामने आई है कि एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से अभिनेता अरुणोदय सिंह को डेट कर रही हैं। खबरों की मानें तो दोनों पिछले डेढ़ साल से गुपचुप तरीके से डेटिंग कर रहे हैं, जिससे उनकी दोस्ती अब एक कदम आगे चली गई है। दोनों की डेटिंग की खबरों ने फैंस का काफी एक्साइटेड कर दिया है। यहां इनपर एक नजर डालते हैं।
ई टाइम्स में की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, तारा सुतारिया और अरुणोदय सिंह के बीच का रिलेशन एक्टिंग को लेकर उनके प्यार से शुरू हुआ और दोनों को एक दूसरे को इसमे एक दूसरे को सपोर्ट भी कर रहे हैं। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 एक्ट्रेस का परिवार अरुणोदय को न सिर्फ जानता है, बल्कि उन्हें पसंद भी करता है। इस वजह से दोनों का फ्यूचर भी काफी हद तक नजर आ रहा है। सूत्र के हवाले से पता चला कि दोनों अक्सर डेट पर जाते हैं। बात सिर्फ इतनी है कि उन्होंने अपने रिश्ते को पब्लिक से छिपाकर रखने का फैसला किया है.
जिस्म 2 एक्टर हमेशा अपने जीवन के बारे में बहुत निजी रहे हैं। इसके अलावा, रिपोर्ट से पता चला कि दोनों को तारा के माता-पिता के साथ मुंबई के बांद्रा में एक रेस्तरां में देखा था। दोनों अभिनेताओं ने अभी तक दावों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।
