Sara Tendulkar Dating News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) की लव-लाइफ को लेकर आए दिन तरह-तरह की न्यूज आती रहती हैं। कई रिपोर्ट्स में लगातार यह दावा किया जा रहा है कि सारा तेंदुलकर युवा क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस बात में कोई शक नहीं कि शुभमन गिल इस समय लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। आईसीसी वर्ल्डकप 2023 में भी उनक अच्छा प्रदर्शन रहा। अब जो ताजा जानकारी सामने आई हैं उसके मुताबिक सारा तेंदुलकर, शुभमन गिल नहीं बल्कि किसी और शख्स को डेट कर रही हैं।
बॉलीवुड शादी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार सारा तेंदुलकर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सारा के साथ खुशप्रीत सिंह भी हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने अटकलें लगाना शुरू कर दिया है कि सारा तेंदुलकर और खुशप्रीत सिंह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लोगों ने वीडियो पर कमेंट्स की बौछार करनी शुरू कर दी है। लोगों ने शुभमन गिल को लेकर भी रिएक्शन देते हुए कहा कि सारा ने कोई और बंदा चुन लिया है। बता दें वर्ल्डकप 2023 में भी दोनों को स्टेडियम में साथ में देखा गया था।
खुशप्रीत सिंह संग रिलेशनशिप में होने की खबरों पर अभी तक सारा तेंदुलकर का कोई रिएक्शन नहीं आया है। हालांकि सारा ने अभी शुभमन गिल के साथ भी अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया था। सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उन्होंने कई बार शुभमन गिल के लिए ट्वीट भी किए हैं।
