बॉलीवुड

लटक गई रणवीर सिंह की Don 3 !! कारण जानकर दंग रह जाएंगे आप

Ranveer Singh's Don 3 Delayed: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'डॉन 3' (Don 3) की शूटिंग शुरू करने में मेकर्स अब देरी कर सकते हैं। फरहान अख्तर के निर्देशन बनने जा रही 'डॉन 3' के शूट में हो रही देरी का कारण जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे।

Image

Ranveer Singh's Don 3

Ranveer Singh's Don 3 Delayed: कई महीनों बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लेकर घोषणा की गई थी कि 'डॉन 3' में उन्हें कास्ट किया गया है। 'डॉन' फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में रणवीर सिंह ने शाहरुख खान को रिप्लेस किया था। लोगों ने रणवीर सिंह की काफी आलोचना भी की थी। मगर रणवीर ने भी फैन्स से कहा था कि उन्हें भी एक मौका मिलना चाहिए। फिलहाल रणवीर सिंह फिल्म 'धुरंधर' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इस स्पाई थ्रिलर में रणवीर सिंह को अहम भूमिका में देखा जाएगा। अब जो खबरें सामने आई हैं उनके मुताबिक रणवीर सिंह की 'डॉन 3' (Don 3) की शूटिंग में अब देरी हो सकती है।

'डॉन 3' की शूटिंग में होगी देरी?

फिल्मफेयर से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी देते बताया है कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की शूटिंग में देरी होने की वजह से 'डॉन 3' का शूट भी प्रभावित हो रहा है। फरहान अख्तर ने इस मूवी को साल 2025 के मिड में शुरू करने का प्लान किया था, जो नहीं हो पाया है। कहा जा रहा है कि 'धुरंधर' की शूटिंग अभी आधी ही हुई है। फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर या अक्टूबर तक की जाएगी। ऐसे में अब पोर्टल से जुड़े सूत्रों के अनुसार 'डॉन 3' भी 'धुरंधर' की शूटिंग पूरी होने का इंतजार कर रही है। फरहान अख्तर भी 'डॉन 3' की शूटिंग में हो रही देरी को लेकर टेंशन में हैं।

'डॉन 3' का निर्देशन फरहान अख्तर द्वारा किया जाएगा। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में विलेन के किरदार के लिए मेकर्स ने विक्रांत मेस्सी को चुना है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस फिल्म को साल 2026 के सेकंड हाफ में रिलीज करेंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article