बॉलीवुड

बॉडीकॉर्न ड्रेस में परिणीति चोपड़ा को देखकर चौंके फैंस, वायरल वीडियो की वजह से उड़ी प्रेग्नेंसी की अफवाह

Parineeti Chopra pregnant: बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा न्यूयॉर्क से लौट आई हैं और मुंबई में शूटिंग कर रही हैं। अदाकारा परिणीति चोपड़ा की एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद फैंस उनकी प्रेग्नेंसी की बातें कर रहे हैं। इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा का पेट बाहर निकलता दिख रहा है, जिस कारण ऐसी बातें हो रही हैं।

Image

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra pregnant: अदाकारा परिणीति चोपड़ा ने कुछ समय पहले आप नेता राघव चड्ढा के साथ शादी करके घर बसाया है। दोनों की पहली मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई, जिसके बाद ये दोस्त बन गए और फिर इनकी दोस्त प्यार में तब्दील हो गई। परिणीति चोपड़ा शादी के बाद से ही लगातार भारत से बाहर हैं और कभी-कभी यहां आ रही हैं। बीते दिनों वो न्यूयॉर्क से लौटकर आई हैं और अब उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। परिणीति चोपड़ा को 13 सितम्बर के दिन सेट पर स्पॉट किया गया, जहां से सामने आया उनका वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा पिंक रंग की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। परिणीति चोपड़ा हमेशा से ही क्यूट दिखती रही हैं और एक बार फिर से उनकी क्यूटनेस ने लोगों का दिल जीत लिया है।

वीडियो को देखने के बाद परिणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं फैंस

अदाकारा परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो जब से इंटरनेट पर सामने आया है, तब से लगातार फैंस कयास लगा रहे हैं कि अदाकारा प्रेग्नेंट हैं। असल में परिणीति चोपड़ा बॉडीकॉर्न ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, जिसमें उनका पेट थोड़ा सा निकला हुआ है। लोग परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो देखने के बाद बोल रहे हैं कि उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस जल्द ही खुशखबरी सुनाने वाली है। आप परिणीति चोपड़ा का वायरल होता वीडियो नीचे देख सकते हैं...

चमकीला में परिणीति चोपड़ा ने दी थी शानदार परफॉर्मेंस

अदाकारा परिणीति चोपड़ा को दर्शकों ने आखिरी बार फिल्म चमकीला में देखा था, जिसमें उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दी थी। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था और मुख्य किरदार दिलजीत दोसांझ ने निभाया था। सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई इस मूवी की जमकर तारीफ हुई थी। फिल्म चमकीला पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की जिंदगी पर आधारित थी, जिनकी शोहरत ही उनके खिलाफ चली गई और कुछ लोगों ने उन्हें धर्म के नाम पर मार दिया।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article