बॉलीवुड

Scoop: खुद को सरेआम सिंगल घोषित करके अर्जुन कपूर ने मोल ली मुसीबत!! वीडियो वायरल होते ही मलाइका अरोड़ा हुईं गुस्सा

Malaika angry with Arjun: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने बीती रात राज ठाकरे के दीवाली फंक्शन के दौरान इस बात का ऐलान कर दिया कि वो अब सिंगल हैं। काफी समय से अर्जुन-मलाइका (Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup) के ब्रेकअप की खबरें चल रही थीं, जिन पर अर्जन ने पक्की मुहर लगा दी है। हालांकि अर्जुन कपूर ने जिस तरह से ब्रेकअप पर पक्की मुहर लगाई है, वो मलाइका (Malaika Arora) को पसंद नहीं आया है।

Image

Arjun Kapoor Malaika Arora

Malaika angry with Arjun: बॉलीवुड कलाकार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) लम्बे समय से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। अर्जुन कपूर एक्टर सलमान खान की एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को डेट कर रहे थे, जिस कारण वो न्यूज में छाए रहते थे। हालांकि बीती रात अर्जुन कपूर ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि वो और मलाइका अरोड़ा अलग हो चुके हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के ब्रेकअप के कयास लगाए जा रहे थे, जिन पर अब पक्की मुहर लग गई है। अर्जुन कपूर बीती रात राज ठाकर के दीवाली समारोह में गए थे, जिस दौरान उन्होंने खुलेआम इस बात का ऐलान किया। अर्जुन कपूर का वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर आग लगा रहा है लेकिन उनके इस बर्ताव से मलाइका अरोड़ा नाराज हो गई हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए एक सूत्र ने बताया है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup) हमेशा से ही अपने रिश्ते को लोगों से दूर रखते रहे हैं। दोनों ने ही फैसला लिया था कि वो अपने रिश्ते के बारे में मीडिया से बात नहीं करेंगे लेकिन अर्जुन कपूर ने जिस तरह से ब्रेकअप का ऐलान किया है, वो एक्ट्रेस को पसंद नहीं आया है और वो एक्टर से खफा हो गई हैं।

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup

सूत्र के अनुसार, 'अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने हमेशा से ही अपने रिश्ते को मीडिया और लोगों से दूर रखा। दोनों ने ही मैच्योरिटी के साथ अपने रिश्ते को निभाया और जब अलग होने का फैसला लिया तब भी दोनों ने एक-दूसरे की इज्जत का ख्याल रखा। हालांकि बीती रात अर्जुन कपूर ने जिस तरह से पब्लिकली ब्रेकअप का ऐलान किया है, वो कहीं न कहीं रिश्ते का अपमान जैसा है। एक्ट्रेस को लगता है कि अर्जुन को पब्लिक के सामने यूं नहीं बोलना चाहिए था।'

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup Story

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup Story

बताते चलें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की वजह से खान परिवार और अर्जुन के बीच तनाव भी आ गया था। कुछ दिनों पहले जब मलाइका अरोड़ा के पिता की मृत्यु हुई थी तब अर्जुन कपूर वहां मौजूद थे लेकिन खान परिवार ने उनसे बात नहीं की थी। अर्जुन कपूर और खान परिवार के बीच की ये दूरियां कैमरे में भी कैद हुई थीं। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि अर्जुन-मलाइका का ब्रेकअप खान परिवार और अर्जुन कपूर को करीब ला पाएगा या नहीं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article