Kriti Sanon ने कबीर बहिया संग अपने रिश्ते को किया ऑफिशियल !! फैन्स ने पूछा, 'शादी कब कर रहे हो?'

Kriti Sanon Confirm Realtionship With Kabir Bahia: हाल ही में कृति सेनॉन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। कृति सेनॉन द्वारा पोस्ट किए इस वीडियो पर अब उनके कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने भी कमेंट किया है। लोगों को लग रहा है कि दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया है।

Kriti Sanon Confirm Realtionship With Kabir Bahia: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) अपनी लव-लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि कृति सेनॉन इन दिनों कबीर बहिया संग रिलेशनशिप में हैं। दोनों को ग्रीस में साथ में वेकेशन एन्जॉय करते हुए देखने के बाद लोगों ने कृति सेनॉन और कबीर बहिया के रिश्ते में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। दोनों की अफेयर की अफवाहों के बाद अब कबीर बहिया के कमेंट ने फैन्स का ध्यान खींच लिया है। लोगों को लग रहा है कि कबीर बहिया (Kabir Bahia) और कृति सेनॉन ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

Kabir Bahia and Kriti Sanon

कृति सेनॉन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'चोली के पीछे', 'परम सुंदरी' और 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' सहित अपने कई हिट नंबर्स पर डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कृति सेनॉन ने कैप्शन दिया, 'यह सच में एक डेडली एक्ट था! स्टेडियम में लाइव प्रदर्शन से बड़ी भीड़ कुछ नहीं होती!!' कृति सेनॉन के इस वीडियो पर कमेंट करने से कबीर बहिया खुद को रोक नहीं पाए। पोस्ट पर कमेंट करते हुए कबीर ने लिखा, 'मैं मर गया...।'

End of Feed