बॉलीवुड

बीवी-बच्चों को छोड़ मां और बहन के साथ समय बीता रहे हैं Abhishek Bachchan, फैंस ने कहा-बिल्कुल भी हमदर्दी नहीं

Abhishek Bachchan-Jaya-Shweta Nanda Spotted Airport: तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन अपनी माँ जया और बहन श्वेता नंदा संग मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। ऐसे में पूरे परिवार को साथ देख फैंस ने बच्चन फैमिली से ऐश्वर्या और आरध्या के गायब होने का कारण भी पूछा, यहाँ देखिए वीडियो।

Image

Abhishek Bachchan-Jaya-Shweta Nanda Spotted Airport

Abhishek Bachchan-Jaya-Shweta Nanda Spotted Airport: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। कई समय से बॉलीवुड गलियारों में खबर उड़ रही हैं की बच्चन परिवार में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अभिषेक और ऐश्वर्या जल्द ही तलाक लेने वाले हैं और इस बात हिंट कई दिनों से लोगों को मिल रहा है। अब फिर एक बाद इन खबरों को हवा मिल गई है कल देर रात अभिषेक बच्चन अपनी माँ और बहन श्वेता संग मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। ऐसे में फैंस ने बच्चन परिवार पर तलाक से जुड़े सवालों की बारिश कर दी।

कल 27 अगस्त देर रात अभिषेक बच्चन मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए साथ ही जया और श्वेता नंदा भी नजर आए। जहां एक तरह अभिषेक ने पेपस को नमस्ते किया वहीं दूसरी तरफ जया और श्वेता मीडिया को नजरअंदाज कर कार में जा बैठीं। जया और श्वेता का ये बर्ताव देख ट्रोलर्स ने उन्हे फिर ट्रोल करना शुरू कर दिया। हर बार की तरह बच्चन परिवार के साथ में ऐश्वर्या और अराध्या गायब दिखीं। यह देख फिर लोगों ने अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की बातें शुरू कर दी हैं।

एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा कि माँ और बहन के कारण बीवी और बेटी को नजरअंदाज करने वाला आदमी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि एन्जॉय करने के टाइम बीवी और अब माँ के पल्लू से बंध गया है। ऐसे लोग किसी से प्यार नहीं करते। बात दें साल 2007 में ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन ने एक दूसरे संग सात फेरे लिए थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article