बॉलीवुड

सिद्धार्थ मल्होत्रा संग फिर बड़े परदे पर दिखेंगी कियारा आडवाणी, एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

Kiara Advani on reuniting with Sidharth Malhotra: 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने के बाद कियारा आडवाणी (Kiara Advani) काफी चर्चा में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपने पति और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दोबारा काम करने के बारे में भी बात की।

Image

Sidharth Malhotra-Kiara Advani

Kiara Advani on Doing Movie with Sidharth Malhotra: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रय एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने हाल ही में 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया। उन्होंने वुमेन इन सिनेमा गाला में भाग लिया था। इस इवेंट के दौरान फिल्म कंपेनियन से बात करते हुए कियारा आडवाणी ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइक के बारे में बात की। इतना ही नहीं कियारा आडवाणी ने बॉलीवुड एक्टर-पति सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलकर बात की। फैन्स कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी को फैन्स बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। इस बारे में भी कियारा ने बात की।

इंटरव्यू में कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म करने को बड़ा खुलासा किया। एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि 'शेरशाह' ने हमें एक कपल के रूप में बहुत प्यार दिया। लोग हमें एक साथ देखना चाहते हैं।' हालांकि कियारा ने बताया कि दोनों का साथ में काम करना प्रोजेक्ट की अपील पर ही आधारित होगा।'

एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ के साथ काम करने के बारे में कहा कि ऐसा उन्होंने अभी सोचा नहीं है। उन्होंने कहा कि हम पहले व्यक्तिगत लोग हैं और पहले एक्टर्स हैं। एक एक्टर होने के नाते हम कुछ ढूंढेंगे। कियारा ने यहां तक कि वो साथ में काम करने को तैयार हैं लेकिन प्रोजेक्ट दिलचस्प और मजेदार होना चाहिए।

वर्कफ्रंट की बता करें तो कियारा आडवाणी को जल्द ही फिल्म 'वॉर 2' में देखा जाएगा। इस फिल्म में कियारा को ऋतिक रोशन के साथ देखा जाएगा। उनेक पास रणवीर सिंह की 'डॉन 3' भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article