Imtiaz Ali की रोमांटिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर में दिखेंगे Kartik Aaryan!! 2027 में शुरू होगी शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन एक बार फिर से डायरेक्टर इम्तियाज अली के साथ हाथ मिलाने जा रहे हैं। इम्तियाज अली की रोमांटिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर में जल्द ही कार्तिक आर्यन नजर आएंगे।

बॉलीवुड कलाकार कार्तिक आर्यन ने समय के साथ खुद को एक सेलेबल एक्टर के रूप में स्थापित किया है। कड़ी मेहनत और लगातार सही विषयों का चुनाव बताता है कि कार्तिक आर्यन की सिनेमा की समझ उम्दा है। यही कारण है कि इंडस्ट्री का हर एक बड़ा डायरेक्टर कार्तिक आर्यन के साथ हाथ मिलाना चाहता है। अब इम्तियाज अली को ही ले लीजिए, जो कार्तिक आर्यन के साथ लव आजकल जैसी फिल्म बना चुके हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी लेकिन फिर भी उन्होंने कार्तिक के साथ अपनी नई मूवी बनाने का फैसला लिया है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Swara Bhaskar ने जौहर करने वाली महिलाओं को बुलाया "कायर", भड़क पड़े देशवासी

Imtiaz Ali की रोमांटिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर में दिखेंगे Kartik Aaryan!! 2027 में शुरू होगी शूटिंग

Imtiaz Ali की रोमांटिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर में दिखेंगे Kartik Aaryan!! 2027 में शुरू होगी शूटिंग

Imtiaz Ali मिलाएंगे Kartik Aaryan के साथ हाथ

अगर इंडस्ट्री से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो इम्तियाज अली जल्द ही एक रोमांटिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर शुरू करने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने कार्तिक आर्यन को हीरो के रूप में चुना है। लव आजकल में काम करने के बाद इम्तियाज अली को इस बात पर भरोसा है कि उनकी फिल्म के इस किरदार को कार्तिक आर्यन ठीक ढंग से निभाएंगे। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Rise and Fall 2 में एंट्री मारेंगे Hero No. 1 गोविंदा!!

End of Feed