बॉलीवुड

Shah Rukh Khan की Pathaan में दिखेंगे Hrithik Roshan? आखिरी समय पर हुआ बड़ा खुलासा

Hrithik's cameo in Pathaan: फिल्म पठान के निर्माताओं ने फैसला लिया है कि वो शाहरुख खान की पठान में से स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत करेंगे और सही समय आने पर सलमान खान, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन को साथ दिखाएंगे। फिल्म पठान में ऋतिक रोशन का कैमियो नजर नहीं आएगा।

Image

Shah Rukh Khan की Pathaan में दिखेंगे Hrithik Roshan? आखिरी समय पर हुआ बड़ा खुलासा

Hrithik's cameo in Pathaan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी पठान रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म पठान के साथ यशराज बैनर अपने स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत करने जा रहा है। यशराज के स्पाई यूनिवर्स में शाहरुख खान के साथ-साथ सलमान खान और ऋतिक रोशन जैसे कलाकार दिखाई देंगे। खबरों की मानें तो पठान में सलमान खान का स्पेशल कैमियो होगा और वो टाइगर बनकर फिल्म में एंट्री मारेंगे। जहां दर्शक सलमान खान के कैमियो की खबर से काफी खुश हैं, तो वहीं यह सवाल भी उनके मन में है कि क्या पठान में सलमान खान के साथ-साथ ऋतिक रोशन भी दिखाई देंगे?

अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो हम बता दें कि ऋतिक रोशन फिल्म पठान में कैमियो करते दिखाई नहीं देंगे। असल में मेकर्स पहली बार में ही तीनों कलाकारों को एक साथ नहीं लाना चाहते हैं, जिस कारण उन्होंने यह फैसला लिया है। मेकर्स चाहते हैं पहले दर्शकों में इस स्पाई यूनिवर्स को लेकर उत्साह पैदा हो जाए और सही समय पर शाहरुख खान, सलमान खान और ऋतिक रोशन को लाया जाए।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को जानकारी दी है, 'पहली ही मूवी में सलमान खान, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन को दिखाने का कोई मतलब नहीं बनता है। मेकर्स सही समय पर इन तीनों कलाकारों को एक साथ दिखाएंगे ताकि दर्शक को मजा आए। मेकर्स प्लान कर रहे हैं कि स्पाई यूनिवर्स की आखिरी मूवी में ये तीनों कलाकार एक साथ दिखाई दें।'

अगर बात फिल्म पठान की करें तो इसकी एडवांस बुकिंग बम्पर चल रही है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग से कमाई के कई सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। कोरोना के बाद ऐसी एडवांस बुकिंग बहुत कम फिल्मों की देखने को मिली है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि शाहरुख खान की पठान ओपनिंग डे पर लगभग 40 करोड़ का कारोबार कर सकती है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article