बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' से धांसू कमबैक करेंगे Fawad Khan !! खबर सुनकर एक्साइटेड हैं फैन्स

Fawad Khan in Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) को कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) से धांसू कमबैक करते हुए देखा जाएगा।

Image

Kartik Aaryan and Fawad Khan

Fawad Khan in Bhool Bhulaiyaa 3: पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) काफी दिनों से अपने बॉलीवुड कमबैक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लगभग 8 सालों के बाद फवाद खान एक बार फिर बॉलीवुड की फिल्मों में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। इस समय जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक फवाद खान को बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) में देखा जाएगा। इसी फिल्म से फवाद खान के कमबैक करने की चर्चा है।

मीडिया रिपोर्ट्स पर अगर यकीन किया जाए तो फवाद खान के पास इस समय दो बॉलीवुड प्रोजेक्ट हैं। एक प्रोजेक्ट में फवाद खान को वाणी कपूर के साथ देखा जाएगा। इस खबर की पुष्टि फिल्मफेयर ने की है। इसके बाद पाकिस्तानी पोर्टल्स के मुताबिक फवाद को कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' में कैमियो करते हुए देखा जाएगा। इस खबर ने फवाद खान के फैन्स का उत्साह बढ़ा दिया है। बता दें 'भूल भुलैया 3' का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फवाद खान को आखिरी बार बॉलीवुड की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में देखा गया था। फिल्म में अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर अहम भूमिकाओं में थे। यह फिल्म अपने समय की सुपरहिट साबित हुई थी। वैसे आप फवाद खान को 'भूल भुलैया 3' में देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में अपनी राय जरुर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article