बॉलीवुड

आदित्य रॉय कपूर से अलग होते ही Ananya Panday को मिला नया प्यार, इस हैंडसम हंक को कर रही हैं डेट?

Ananya Panday Dating Rumours With Walker Blanco: हर दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया से कोई ना कोई खबर ऐसी निकलकर आती है जो लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहती है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप होने के बाद अब अनन्या पांडे एक मॉडल वॉकर ब्लैंको को डेट कर रही हैं।

Image

Ananya Panday and Walker Blanco.

Ananya Panday Dating Rumours With Walker Blanco: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक बार फिर अपनी लव-लाइफ के चलते चर्चा में आ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या पांडे ने कई महीनों तक बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) को डेट किया। हालांकि महीनों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आदित्य रॉय कपूर के अचानक हुए ब्रेकअप ने कई फैन्स का दिल तोड़ दिया। दोनों के अलग होने का कारण आज तक पता नहीं चल पाया है। अब जो खबरें आग की तरह फैल रही है उसके पर विश्वास किया जाए तो अनन्या पांडे को एक बार फिर प्यार हो गया है।

कई रिपोर्ट्स और एक वायरल रेडिट पोस्ट के अनुसार फॉर्मर मॉडल वॉकर ब्लैंको को अनन्या पांडे डेट कर रही हैं। इस बात की पुष्टि हमारी ओर से नहीं की जा रही है। अनन्य ने वॉकर को अपने सभी दोस्तों से मिलवाया था। एक्ट्रेस से छुपाने की कोशिश भी नहीं कर रही हैं। दोनों एक रोमांटिक गाने पर डांस करते हुए देखा गया था। हालांकि अभी तक अनन्या ने वॉकर को डेट करने की कोई पुष्टि नहीं की है। फैन्स इस समय अनन्या पांडे के रिएक्शन के लिए बेताब हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे आने वाले दिनों में वेब सीरीज 'कॉल मी बे' में नजर आएंगी। इस सीरीज में जूही अरोड़ा, पर्ल बोगा और वीर दास सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसके अलावा अनन्या पांडे को आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में भी देखा गया था। इस फिल्म में अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article