बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर अपने व्लॉग के जरिए अपने विचार लिखते रहते हैं। एक्टर ने हाल ही में इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद फैंस भी भावुक हो गए। एक्टर इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति 16 की शूटिंग कर रहे हैं। बिग बी ने अपने पोस्ट में बताया कि वो खुद को हेल्पलेस महसूस करते हैं। एक्टर ने बताया कि वो सेट पर बैठकर कंटेस्टेंटेस की इंस्पायरिंग जर्नी देख रहे थे।
Amitabh Bachchan (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Ulajh के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर Gulshan Devaiah ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'हिट फ्लॉप तो चलता रहता है'
एक्टर ने कहा, संघर्ष के बावजूद हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट्स के चेहरों पर स्माइल रहती हैं। गेम में नए बदलाव हुए है। इससे क्या नया सीखते हैं। लेकिन जब ये कंटेस्टेंट्स अपनी परिस्थिति के बारे में बताते हैं। इन लोगों ने यहां तक पहुंचने के लिए कितना सहा है। ये सभी चीजें उस मोमेंट पर भूल जाते हैं जब वो हॉट सीट पर बैठते हैं। वो उस समय काफी इमोशनल हो जाते हैं।
बिग बी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
उन पुरुषों और महिलाओं के संघर्ष को देखकर हेल्पलेस महसूस करता हूं। लेकिन उनके चेहरे की मुस्कुराहट सबकुछ भूला देती है। पिछले कुछ दिनों में जो कंटेस्टेंट्स की कहानी सामने आई है वो काफी भावुक करने वाली है। बिग बी ने आगे लिखा, वो जरूरतमंद लोगों की तरफ अपना हाथ बढ़ाते हैं और जितना हो सके उनकी मदद करते हैं। बिग बी का ये पोस्ट फैंस के लिए काफी भावुक कर देने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बी के बहू और बेटे का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरें चर्चा में है। अभिषेक बच्चन ने तलाक के एक पोस्ट को लाइफ भी किया था जिसके बाद से फैंस दावा लगा कर रहे हैं कि दोनों का जल्द तालाक हो सकता है।
