Akshay Kumar and Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हमेशा दान देने के मामले में आगे रहते हैं। हालांकि बीते काफी समय से एक के एक उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं। इस बीच हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ओएमजी 2 को भी सनी देओल की फिल्म गदर 2 से कड़ी टक्कर झेलनी पड़ रही है। गदर 2 के चलते अक्षय पाजी की मूवी को बेहद कम स्क्रीन्स मिली है। जिस वजह से 10 दिनों के बाद भी फिल्म की कमाई 110 करोड़ के पार ही हो सकी है। वहीं दूसरी ओर गदर 2 की वर्ल्डवाइड कमाई 500 करोड़ तक छूने वाली है। इस बीच कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सनी देओल के सिर पर जो कर्ज है, उसे चुकाने के लिए अक्षय कुमार एक्टर की मदद करने वाले हैं, और तकरीबन 30 करोड़ रुपये सनी पाजी को देंगे। हालांकि अब अक्षय कुमार के स्पोकपर्सन ने इस खबर पर रिएक्ट किया है
सनी पाजी की मदद नहीं करेंगे अक्षय कुमार
कर्ज चुकाने के लिए सनी पाजी को अक्षय कुमार कोई पैसे दान नहीं देने वाले हैं। अक्षय कुमार के स्पोकपर्सन ने साफ कर दिया है, कि यह सब अफवाह झूठी हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। बता दें कि कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि सनी पाजी पर बैंक का लगभग 55 करोड़ कर्ज है, जिसे चुकाने के घर उनका जुहू स्थित बंगला नीलाम करने वाली है, हालांकि बंगला नीलाम करने के नोटिस को बैंक ने वापस ले लिया है।
