आमिर खान की बेटी Ira की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन हुए शुरू, मंगेतर नुपुर संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 7, 2023, 01:29 PM IST

Ira Khan Shared Photos Pre- Wedding Function: इरा खान ने नुपुर शिखरे संग प्री वेडिंग फंक्शन की लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं। इरा लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर इरा के प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Ira Khan Shared Photos Pre- Wedding Function: आमिर खान की बेटी इरा जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली है। एक्ट्रेस 3 जनवरी 2024 को अपने मंगेतर नुपुर शिखरे संग शादी करेंगी। शादी के 2 महीने पहले इरा का प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गया है। इरा ने प्री- वेडिंग फंक्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटो में इरा की मां रीना दत्त और नुपुर शिखरे नजर आ रहे हैं। इरा के प्री वेडिंग फंक्शन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

End of Feed