Ira Khan Wedding Card: आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी ईरा खान (Ira Khan) ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे के साथ 3 जनवरी 2023 को शादी कर ली है। इसके बाद अब दोनों उदयपुर में एक डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। शादी से पहले अब ईरा खान ने अपने वेडिंग कार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। ईरा खान ने 3 जनवरी को नुपुर शिखारे संग बेहद सिंपल शादी की थी, जहां नुपुर घोड़ी की जगह जॉगिंग करते हुए वेडिंग डेस्टिनेशन पर पहुंचे थे और ईरा ने भी काफी सिंपल शादी का जोड़ा पहना हुआ था। हालांकि अब दोनों एक ग्रैंड शादी आयोजित करने वाले हैं। बड़े धूम धाम के साथ अपनी शादी के फंक्शन इंजॉय करने वाले हैं।
Ira Khan and Nupur Shikhare
यह भी पढ़ें- मालदीव में Devi -Karan के साथ जन्मदिन मना रही है Bipsha Basu , तस्वीर शेयर कर फैंस का किया शुक्रिया अदा
इस शादी में परिवार के साथ ही करीबी दोस्त भी नजर आने वाले हैं। ईरा ने अपनी शादी का कार्ड ऑनलाइन शेयर कर दिया है। जिसमें शादी के फंक्शन की सारी डिटेल्स भी नजर आ रही हैं।
जानिए कब होगा कौन सा फंक्शन?
ईरा खान और नुपुर शिखारे को आज 8 जनवरी 2023 को मेंहदी लगने वाली है। जिसके साथ ही आज एक पजामा पार्टी भी होने वाली है। जिसके बाद 9 जनवरी को दोनों के संगीत का फंक्शन होगा। जहां नाच गाने से महफिल जमेगी और फिर 10 जनवरी को दोनों सभी रीति रिवाजों के साथ शादी रचाने वाले हैं। इसी के साथ ही 13 जनवरी को दोनों एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन भी आयोजित करने वाले हैं। जहां बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तियां भी नजर आ सकती हैं।
