बॉलीवुड

Ira Khan और Nupur Shikare ने शादी से पहले खेला फुटबॉल मैच, वेन्यू से वायरल हुआ वीडियो

Ira Khan-Nupur Shikhare Football Match: जल्द ही आमिर खान की बेटी इरा खान शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसे में शादी के वेन्यू से एक सामने आया है जिसमें नुपुर शिखरे संग एक्टर की बेटी और परिवार वाले फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वायरल वीडियो।

Image

Ira Khan-Nupur Shikhare Football Match before wedding

Ira Khan-Nupur Shikhare Football Match: आमिर खान के घर खुशियों ने दस्तक दी हुई है, जल्द ही उनकी बिटिया रानी इरा अपने हमसफर नुपुर शिखरे संग शादी करने वाली हैं। कुछ ही समय पहले दोनों ने मुंबई में क़ानूनी तौर पर शादी की थी, जिसके चर्चे हर जगह रहे थे। अब शादी रीती रिवाजों के साथ राजस्थान के उदयपुर शहर में हो रही है। इसी के साथ शादी के वेन्यू से एक वीडियो सामने आया है जो काफी मजेदार है।

आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) कल 10 जनवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikare) संग सात फेरे लेंगी। ऐसे में सभी परिवार और दोस्त उदयपुर जा पहुंचे हैं प्री वेडिंग फंक्शन में। इसी के साथ वेन्यू से एक वीडियो सामने आय है जिसमें दुल्हा दुल्हन अपने दोस्तों संग फुटबॉल खेल रहे हैं। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है की इरा और नुपुर ने जिम वियर पहना हुआ है। बता दें की दोनों बहुत बड़े फिटनेस फ्रिक हैं और इस बात का सबूत तस्वीरों से साफ़ देखने को मिला है।

इसी के साथ ये वीडियो सोशल मीडिया पपर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। बता तें चलें की इस कपल की पहली मुलाकात जिम ट्रेनिंग के वक्त हुई, तभी से दोनों के दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2020 से दोनों ने एक दूजे को डेट करना शुरू किया था और पिछले साल सगाई की थी। शादी के लिए आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव (Kiran Rao) भी पहुंची हैं। खबर है की बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों को आमिर खान (Aamir Khan) ने शादी का न्यौता भेजा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article