IPL 2024: बेटे अकाय के जन्म के बाद स्टैंड्स में दिखीं Anushka Sharma, पति विराट कोहली को किया खूब सपोर्ट

IPl 2024: बीती शाम बेंगलुरु क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मुकाबले के दौरान बेटे अकाय को जन्म देने के बाद पहली बार अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को स्टैंड्स में बैठ हुए देखा गया। इस दौरान वो पति विराट कोहली और उनकी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को खूब सपोर्ट करती नजर आईं।

IPl 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को 5 मई की शाम बेंगलुरु क्रिकेट स्टेडियम में अपने पति-क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए चीयर करते हुए देखा गया। बेटे अकाय को जन्म देने के बाद अनुष्का शर्मा पहली बार पब्लिक अपीयरेंस करती दिखाई दीं। चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्टैंड्स में बैठे हुए अनुष्का शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच हुए मुकाबले को खूब एन्जॉय किया। इस दौरान एक्स अकाउंट पर अनुष्का शर्मा की कई फोटोज खूब वायरल हो रही हैं।

Anushka Sharma

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मुकाबले के दौरान अनुष्का शर्मा के कई तरह के एक्सप्रेशन कैमरे में कैद हुए। अनुष्का शर्मा को सुकून तब मिला, जब उनके पति विराट कोहली रनआउट होने से बच गए। विराट के बैक-टू-बैक छक्के मारने पर अनुष्का शर्मा तालियां बजाती भी नजर आईं। स्टैंड्स में बैठे हुए सभी की निगाहें अनुष्का शर्मा पर टिकी रहीं। उन्होंने ब्लू शर्ट के साथ जीन्स कैरी की थी, जिसमें अनुष्का बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही थीं।

End of Feed