बॉलीवुड

IPL 2024: बेटे अकाय के जन्म के बाद स्टैंड्स में दिखीं Anushka Sharma, पति विराट कोहली को किया खूब सपोर्ट

IPl 2024: बीती शाम बेंगलुरु क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मुकाबले के दौरान बेटे अकाय को जन्म देने के बाद पहली बार अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को स्टैंड्स में बैठ हुए देखा गया। इस दौरान वो पति विराट कोहली और उनकी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को खूब सपोर्ट करती नजर आईं।

Image

Anushka Sharma

IPl 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को 5 मई की शाम बेंगलुरु क्रिकेट स्टेडियम में अपने पति-क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए चीयर करते हुए देखा गया। बेटे अकाय को जन्म देने के बाद अनुष्का शर्मा पहली बार पब्लिक अपीयरेंस करती दिखाई दीं। चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्टैंड्स में बैठे हुए अनुष्का शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच हुए मुकाबले को खूब एन्जॉय किया। इस दौरान एक्स अकाउंट पर अनुष्का शर्मा की कई फोटोज खूब वायरल हो रही हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मुकाबले के दौरान अनुष्का शर्मा के कई तरह के एक्सप्रेशन कैमरे में कैद हुए। अनुष्का शर्मा को सुकून तब मिला, जब उनके पति विराट कोहली रनआउट होने से बच गए। विराट के बैक-टू-बैक छक्के मारने पर अनुष्का शर्मा तालियां बजाती भी नजर आईं। स्टैंड्स में बैठे हुए सभी की निगाहें अनुष्का शर्मा पर टिकी रहीं। उन्होंने ब्लू शर्ट के साथ जीन्स कैरी की थी, जिसमें अनुष्का बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही थीं।

हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपना 36वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था। विराट कोहली ने पत्नी के लिए एक शानदार डिनर होस्ट किया था। इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कुछ खिलाड़ी भी मौजूद रहे थे। बता दें अनुष्का शर्मा ने 2017 में विराट कोहली से शादी की थी और 2021 में बेटी वामिका को जन्म दिया। इसी साल 15 फरवरी को अनुष्का शर्मा ने बेटे अकाय का स्वागत इस दुनिया में किया। अनुष्का और विराट के दोबारा पेरेंट्स बनने पर लोगों ने उन्हें खूब बधाई दी थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article