अवैध IPL मैच स्ट्रीमिंग केस में महाराष्ट्र साइबर सेल ने तमन्ना को किया तलब, संजय दत्त से इस दिन होगी पूछताछ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2024, 01:31 PM IST

Sanjay Dutt-Tamannaah Bhatia IPL Illegal Streaming Case: आईपीएल 2023 की अवैध स्ट्रीमिंग के मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने संजय दत्त के बाद अब पूछताछ के लिए तमन्ना भाटिया को भी तलब किया है।

IPL Illegal Streaming Case: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) का नाम अभी हाल ही में अवैध आईपीएल मैच स्ट्रीमिंग मामले में आया था। जिसके बाद इस मामले में संजय दत्त को तलब किया गया था। संजय दत्त को इस मामले में 23 अप्रैल को महाराष्ट्र साइबर सेल सामने पेश होना था, लेकिन एक्टर इस दिन उपस्थित नहीं हो पाए। इसके बाज संजय दत्त ने पेश होने के लिए नई डेट मांगी है। अब संजय दत्त इस मामले में 29 अप्रैल को पेश होंगे। संजय दत्त के बाद अब इस केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) का नाम भी सामने आ रहा है।

Sanjay Dutt-Tamannaah Bhatia IPL Illegal Streaming Case

Instagram

अवैध आईपीएल मैच स्ट्रीमिंग में आया तमन्ना भाटिया का नाम

संजय दत्त के बाद अब तमन्ना भाटिया भी अवैध आईपीएल मैच स्ट्रीमिंग मामले में फंसती हुई नजर आ रही हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल ने इस मामले में पूछताछ के लिए तमन्ना भाटिया को तलब किया है। आपको बचा दें कि ये मामला फेयरप्ले ऐप पर आईपीएल 2023 की अवैध स्ट्रीमिंग से जुड़ा हुआ है। इस केस में एक्ट्रेस का नाम सामने आने के बाद तमन्ना भाटिया के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। इस मामले में तमन्ना भाटिया के साथ-साथ संजय दत्त से भी पूछताछ की जाएगी। संजय दत्त 29 अप्रैल को महाराष्ट्र साइबर सेल पेश होने वाले है।

End of Feed