Inside photos: कपूर फैमिली की क्रिसमस पार्टी में Raha को सीने से लगाई दिखी आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन की पोती नव्या भी हुई जश्न में शामिल
देशभर में आज यानी 25 दिसंबर 2024 को क्रिसमस का जश्न मनाया जा रहा है। इस दिन को लोग धूम-धाम से मना रहे हैं। इस खास दिन को आम के साथ-साथ खास भी बड़े अच्छे से मनाते हैं। कपूर परिवार हर साल क्रिसमस लंच के लिए जाना जाता है, जिसमें पूरा परिवार एक साथ क्वालिटी टाइम बिताता है।
Kapoor family's Christmas party
देशभर में आज यानी 25 दिसंबर 2024 को क्रिसमस का जश्न मनाया जा रहा है। इस दिन को लोग धूम-धाम से मना रहे हैं। इस खास दिन को आम के साथ-साथ खास भी बड़े अच्छे से मनाते हैं। वही बॉलीवुड के कपूर परिवार ने भी इस खास दिन को धूम-धाम से मनाया है। बता दें कपूर फैमिली हर खास दिन को अच्छे से सेलिब्रेट करते हैं। हाल ही में नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटो पोस्ट की है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर हे हैं। इस फोटो में आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा को सीने से लगाए नजर आ रही है। वहीं इस फोटो में रणबीर कपूर, नीतू कपूर, नव्या नंदा, अगस्त्य नंदा और अन्य सभी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
कपूर परिवार हर साल क्रिसमस लंच के लिए जाना जाता है, जिसमें पूरा परिवार एक साथ क्वालिटी टाइम बिताता है। नीतू कपूर और नव्या नंदा ने बुधवार शाम को अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें दिखाई है। नव्या ने भी अपने इंस्टाग्राम पर परिवार की तस्वीर पोस्ट की है। साथ ही अपनी चचेरी बहन और मौसी निताशा नंदा के साथ भी पोज देती हुई नजर आ रही हैं। बता दें करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर और जेह इस जश्न में शामिल नहीं हो पाए क्योंकि वे छुट्टी पर हैं । बता दें इस साल इसी कारण से करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर भी इस जश्न में शामिल नहीं हो पाईं। हाल ही में राहा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो पैपराजी को फ्लाइंग किस देती हुई नजर आ रही थी। फैंस इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगे कपल
रणबीर कपूर आखिरी बार संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में नजर आए थे। वही अब रणबीर और आलिया संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में नजर आने वाले हैं। वहीं रणबीर नितेश तिवारी की रामायण में राम का रोल करने वाले हैं। आलिया आखिरी जिगरा में नजर आईं थी। वही आलिया इन दिनों फिल्म अल्फा की शूटिंग में बिजी चल रही हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें
YRKKH Spoiler 20 January: अभिरा और अरमान को एक करेगा रूप, अभीर के खातिर चारु को दुश्मन मानेगी कियारा
Azaad Box Office Collection Day 3: कछुए जैसी चाल चल रही है आजाद, बॉक्स ऑफिस पर हाल हुआ बेहाल
Bigg Boss 18: Vivian Dsena की हार से गुस्से में लाल-पीली हुईं पत्नी नौरान अली, फिनाले से बाहर आते ही फूटा गुस्सा
Bigg Boss 18: सिद्धार्थ शुक्ला से हुई तुलना पर करण वीर मेहरा ने किया बड़ा खुलासा, बोले 'मुझे लगता है कि...'
Exclusive: बिग बॉस 18 की ट्रॉफी जीतकर सातवें आसमान पर चढ़ गए Karan Veer Mehra, कहा 'इतने प्यार की आदत नहीं'...
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited