कॉमेडी शो में Karan Johar की नकल उतारते हुए उड़ाया गया मजाक, दिल को ठेस पहुंचने पर डायरेक्टर ने लगाई क्लास

Karan Johar: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर ने टीवी पर कुछ ऐसा देखा की उनके दिल को काफी ठेस पहुंची। उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिख शो के मेकर्स को फटकार लगाई, आखिर क्या है यह पूरा मामला जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Karan Johar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लंबा सा पोस्ट कर कुछ ऐसा लिखा की सभी चौंक गए। टीवी पर एक कॉमेडी शो में करण को देखने को मिला की उनकी नकल उतारकर उनका खूब मजाक उड़ाया गया। ऐसे में यह देख डायरेक्टर को काफी ज्यादा बुरा लगा और उन्होंने अपना दुख सभी के सामने रखा, जिसका समर्थ खुद एकता कपूर ने भी किया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

Karan Johar Troll Comedy Show for mimicking him

दरअसल शो मैडनेस मचाएंगे इंडिया को हसाएंगे शो में बेहद ही बेढंग तरीके से बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) की नकल उतारी गई। यह देख डायरेक्टर को काफी ठेस पहुंची और उन्होंने सोशल मीडिया पर फटकार लगाते हुए पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा की मैं अपनी मां के साथ बैठकर टेलीविजन देख रहा थाऔर मैंने एक प्रतिष्ठित चैनल पर एक रियलिटी कॉमेडी शो का प्रोमो देखा। एक कॉमिक बेहद खराब तरीके से मेरी नकल कर रहा था।

End of Feed