बॉलीवुड

Housefull 5: अभिषेक बच्चन के हाथ लगी साजिद नाडियाडवाला की फिल्म, अक्षय और रितेश के साथ लगाएंगे कॉमेडी का तड़का

Abhishek Kumar Bags Role In Akshay Kumar Housefull 5: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही 'हाउसफुल 5' में नजर आने वाले हैं। उनकी इस मूवी के लिए कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। खास बात तो यह है कि अब अभिषेक बच्चन की झोली में भी फिल्म गिरी है।

Image

'हाउसफुल 5' में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

Abhishek Kumar Bags Role In Akshay Kumar Housefull 5: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार 'हाउसफुल 5' के साथ पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। साजिद नाडियाडवाला की 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) के लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। जहां मूवी में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की जगह पक्की है तो वहीं फिल्म के लिए नाना पाटेकर और अनिल कपूर जैसे स्टार्स के नाम भी सामने आए हैं। लेकिन 'हाउसफुल 5' के लिए स्टार कास्ट की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब साजिद नाडियाडवाला की 'हाउसफुल' फ्रेंचाइज में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की वापसी हुई है।

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) में वापसी पर खुद साजिद नाडियाडवाला भी खुश नजर आए। उन्होंने पोस्ट शेयर कर 'हाउसफुल 5' की टीम में अभिषेक बच्चन का स्वागत किया। साजिद नाडियाडवाला ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "हम इस बात को ऐलान करते हुए बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं कि 'हाउसफिल' फैमिली से अभिषेक बच्चन भी जुड़ रहे हैं। हम इन्हें वापिस पाकर बेहद खुश हैं।" बता दें कि 'हाउफुल 5' में एंट्री करने से अभिषेक बच्चन की खुशी भी सातवें आसमान पर है।

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) के सिलसिले में बात करते हुए कहा, "हाउसफुल मेरी सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइज में से एक है और इसमें वापसी करके घर लौटने जैसा महसूस हो रहा है। साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करके हमेशा ही अच्छा लगा है। मैं सेट पर अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ शूटिंग करने और मस्ती करने के लिए बेताब हूं। मैं अपने खास दोस्त तरुण मनसुखानी के साथ भी काम करने के लिए उत्साहित हूं।" बता दें कि 'हाउसफुल 5' साल 2025 में 6 जून तक रिलीज हो सकती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article