Karan Johar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लंबा सा पोस्ट कर कुछ ऐसा लिखा की सभी चौंक गए। टीवी पर एक कॉमेडी शो में करण को देखने को मिला की उनकी नकल उतारकर उनका खूब मजाक उड़ाया गया। ऐसे में यह देख डायरेक्टर को काफी ज्यादा बुरा लगा और उन्होंने अपना दुख सभी के सामने रखा, जिसका समर्थ खुद एकता कपूर ने भी किया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।
दरअसल शो मैडनेस मचाएंगे इंडिया को हसाएंगे शो में बेहद ही बेढंग तरीके से बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) की नकल उतारी गई। यह देख डायरेक्टर को काफी ठेस पहुंची और उन्होंने सोशल मीडिया पर फटकार लगाते हुए पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा की मैं अपनी मां के साथ बैठकर टेलीविजन देख रहा थाऔर मैंने एक प्रतिष्ठित चैनल पर एक रियलिटी कॉमेडी शो का प्रोमो देखा। एक कॉमिक बेहद खराब तरीके से मेरी नकल कर रहा था।
मैं ट्रोल्स और बिना नाम वाले लोगों से यही उम्मीद करता हूं, लेकिन जब आपकी अपनी इंडस्ट्री हो किसी ऐसे व्यक्ति का अनादर कर सकते हैं जो 25 वर्षों से अधिक समय से व्यवसाय में है, यह उस समय के बारे में बहुत कुछ बताता है जिसमें हम रह रहे हैं...इससे मुझे गुस्सा भी नहीं आता है, यह सिर्फ मुझे दुखी करता है!
