मुश्किलों में फंसी Imran Khan की ‘अधूरे हम अधूरे तुम’, फिल्म की रिलीज पर लटकी तलवार

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 16, 2026, 06:51 PM IST

Adhure Hum Adhure Tum New Update: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान (Imran Khan) लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं। लेकिन उनकी नई फिल्म को लेकर अब एक नई मुश्किल सामने आ गई है।

Adhure Hum Adhure Tum New Update: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान (Imran Khan) काफी समय से बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम (Adhure Hum Adhure Tum) को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। इमरान खान की इस फिल्म का फैंस को भी इंतजार है। लेकिन इसी बीच एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर सामने आई है। अब इस मामले का असर उनकी फिल्म की रिलीज और प्रमोशन पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कई बड़े खुलासे किए गए हैं।

Imran Khan Adhure Hum Adhure Tum New Update

फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम की रिलीज को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। (Image Source: Zoom)

इमरान खान की फिल्म को लेकर आया अपडेट

एक्टर इमरान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह उनकी अपकमिंग फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम को लेकर आया नया अपडेट है। Mid Day के मुताबिक, इमरान खान को नोटिस जारी होने के बाद ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ के मेकर्स इसकी रिलीज की प्लानिंग पर दोबारा विचार कर रहे हैं। फिल्म का प्रमोशनल कैंपेन दिवाली के बाद शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन एक्टर की स्थिति को लेकर और स्पष्टता आने तक इसे रोक दिया गया है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि टीम ये जाने बिना प्रमोशन शुरू नहीं करना चाहती कि आगे हालात किस तरह बदलेंगे। हालांकि, नेटफ्लिक्स (Netflix) और फिल्म के मेकर्स ने अभी तक रिलीज शेड्यूल में बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। आपको बता दें कि 28 अक्टूबर तक इमरान खान को इंडिया से वापस अमेरिका जाना है। विवादों के बीच कुब्रा सैत ने एक्टर का सपोर्ट किया है।

End of Feed