Imran Khan ने FRRO के नोटिस पर उठाए सवाल, मांगी मुंबई पुलिस की रिपोर्ट और सबूत

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 29, 2026, 11:36 AM IST

Imran Khan Leave India Case: इमरान खान (Imran Khan) के OCI स्टेटस को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब एक्टर ने FRRO के नोटिस पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों से कई अहम जानकारियां मांगी हैं।

Imran Khan Leave India Case: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान (Imran Khan) इन दिनों अपने ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) स्टेटस को लेकर कानूनी विवाद में फंसे हुए हैं। मुंबई में एक विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले के बाद उनके खिलाफ इमिग्रेशन से जुड़ी कार्रवाई शुरू हुई थी। इसी सिलसिले में फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) की ओर से उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस भी जारी किया गया था। अब इस मामले में एक्टर ने अपना पक्ष रखते हुए अधिकारियों से कुछ जरूरी दस्तावेज और जानकारी मांगी है। तो चलिए जानते हैं कि इस मामले में क्या अपडेट सामने आया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Imran Khan Leave India Case

OCI कार्ड रद्द करने की कोशिश पर इमरान खान का जवाब, बोले- पहले दिखाएं पुलिस रिपोर्ट और सबूत (Image Source: Reddit)

इमरान खान ने FRRO के नोटिस पर क्या कहा?

टाइम्स नाउ को मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, इमरान खान ने FRRO को पत्र लिखकर कहा है कि उनका ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया स्टेटस रद्द करने के लिए जो वजहें बताई गई हैं, वे साफ नहीं हैं और एक-दूसरे से मेल नहीं खातीं। एक्टर ने FRRO से सभी दस्तावेज और सबूत सार्वजनिक करने की मांग की है, ताकि फैसला लेने की प्रक्रिया में निष्पक्षता, जवाबदेही और पारदर्शिता बनी रहे। इमरान ने कहा कि मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ जो सामग्री दी थी, जिसके आधार पर उन्हें नोटिस जारी किया गया, वो उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई। ये खबर उस कानूनी लड़ाई के बीच सामने आई है, जो इसी महीने की शुरुआत में मुंबई में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद एक्टर के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर चल रही है।

End of Feed