Imran Khan 'Leave India' Row: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर इमरान खान (Imran Khan) इन दिनों में विवादों में घिरे हुए हैं। मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। इमरान खान को इस नोटिस के मिलने के बाद इंटरनेट पर एक अलग ही बहस छिड़ गई है। इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं। इस मामले में अभिनेता की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। हालांकि इस मुश्किल समय में इमरान खान के साथ उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन अभिनेता के साथ चट्टान बनकर खड़ी हैं। लेखा ने सोशल मीडिया पर इमरान के साथ एक फोटो शेयर अपने बॉयफ्रेंड को सपोर्ट किया। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Trailer 2: रणबीर कपूर बने श्रीराम, यश के दमदार लुक ने उड़ाए होश!)
लेखा वाशिंगटन ने किया इमरान खान का सपोर्ट (Pic Credit: Instagram)
लेखा वॉशिंगटन ने इमरान खान के साथ शेयर की तस्वीर
लेखा वॉशिंगटन ने इंस्टाग्राम पर इमरान खान के साथ एक फोटो शेयर की। यह फोटो 10 अक्टूबर को मुंबई में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान की बताई जा रही है। इस फोटो में दोनों पुलिस की डिटेंशन वैन के अंदर नजर आ रहे हैं। लेखा ने इस पोस्ट के कैप्शन में 'जस्ट' लिखा और इसके साथ कई हार्ट इमोजी लगाए। उनकी इस पोस्ट पर इमरान की कजिन जायन मैरी खान ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने कमेंट के माध्यम से प्यार जताया। लेखा का यह पोस्ट इमरान को भारत छोड़ने के नोटिस को लेकर कानूनी कार्रवाई का सामना करने के बाद आया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office Collection Day 1: पहले दिन भारत में बजा Rajinikanth स्टारर का डंका, कमाए इतने करोड़)
पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद लेखा वॉशिंगटन ने सोशल मीडिया पर कई चीजें शेयर की थीं। उनके मुताबिक इमरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे और उन्होंने स्पष्ट किया था कि प्रदर्शन में शामिल लोग किसी संगठन का हिस्सा नहीं हैं और उनकी कोई व्यक्तिगत मांग नहीं है। लेखा ने अपने पोस्ट में दावा किया कि इमरान अपनी बात पूरी भी नहीं कर पाए थे कि तेज सीटी बजने की आवाजों से उनकी बात अधूरी रह गई थी। इसके बाद वर्दी पहने कुछ लोगों ने उन्हें और जायन मैरी खान को पकड़ लिया। लेखा के अनुसार इस दौरान उन्हें चोटें भी आईं और फिर सभी को एक वाहन में बैठाकर कुछ घंटों तक इधर-उधर ले जाया गया।
