Imran Khan के ‘भारत छोड़ो’ नोटिस पर 26 अक्टूबर को होगी सुनवाई, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे एक्टर

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 19, 2026, 12:55 PM IST

Imran Khan Leave India Case: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान (Imran Khan) इन दिनों कानूनी मामले को लेकर चर्चा में हैं। अब उनके भारत में रहने से जुड़े मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई होगी।

Imran Khan Leave India Case: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान (Imran Khan) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला उनकी किसी फिल्म या अभिनय से जुड़ा नहीं, बल्कि भारत में उनके रहने से संबंधित एक कानूनी विवाद का है। एक्टर ने अधिकारियों की ओर से जारी किए गए ‘भारत छोड़ने’ के नोटिस को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी है। अब अदालत ने उनकी याचिका पर सुनवाई के लिए तारीख तय कर दी है। इस मामले पर आने वाले दिनों में सभी की नजरें रहेंगी, क्योंकि इसका सीधा संबंध एक्टर के भारत में रहने से है। तो चलिए जानते हैं कि कोर्ट में कब इस मामले की सुनवाई होगी।

Imran Khan Leave India Case

इमरान खान की याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई की तारीख तय, जानें पूरा मामला (Image Source: Reddit/ X)

इस तारीख को होगी सुनवाई

एक्टर इमरान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह उनके केस में आया एक नया अपडेट है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को उनकी याचिका पर 26 अक्टूबर को सुनवाई करने पर सहमति जताई। मुख्य न्यायाधीश महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति अद्वैत सेठना की खंडपीठ ने वकील वेंकटेश धोंड के अदालत में इस मामले का जिक्र करने के बाद सुनवाई के लिए तारीख तय की।

End of Feed