बॉलीवुड

Ileana D Cruz ने मंगेतर माइकल डोलन से गुपचुप रचाई शादी, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 5, 2024, 11:03 AM IST

इलियाना डिक्रूज यूएस में अपने मंगेतर माइकल डोलन और बेटे कोआ फिनिक्स डोलन के साथ रहती हैं। एक्ट्रेस अपने मदरहुड पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पहली बार अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

Image

Ileana D Cruz With Michael Dolan (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D cruz) ने साल 2023 में अपने पहले बच्चे कोआ फिनिक्स डोलन को जन्म दिया था। एक्ट्रेस के लिए पिछला साल बेहद खास रहा। एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के समय बता दिया था कि वो माइकल डोलन के साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन उन्होंने अभी तक शादी की या नहीं इसका खुलासा नहीं किया है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पार्टनर माइकल डोलन और प्रेग्नेंसी को लेकर बात की हैं। एक्ट्रेस से पूछा गया कि आपने माइकल से गुपचुप तरीके से शादी कर ली हैं? एक्ट्रेस ने कहा, मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहती हूं।

एक्ट्रेस ने कहा, मैं इस पर मिस्ट्री बनाए रखना चाहती हूं। मैं अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना चाहती हूं। एक्ट्रेस ने कहा कि माइकल एक अच्छे पार्टनर हैं।

इलियाना ने माइकल से कर ली शादी

एक्ट्रेस ने आगे कहा, माइकल अच्छी तरह से समझते हैं कि मुझे कब और क्या चाहिए। उन्होंने कहा कि माइकल बेबी को भी संभालने में पूरी मदद करते हैं। इलियाना इन दिनों यूएस में माइकल के साथ रह रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने बेटे के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

माइकल से पहले इलियाना का नाम कैटरीना कैफ के भाई के साथ जुड़ा था। दोनों को विक्की और कैटरीना की शादी में साथ देखा गया था। इसके बाद इलियाना और सेबेस्टियन लॉरेंट माइकल की डेटिंग की खबरें सामने आई थी।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article