बॉलीवुड

बरसों बाद करीना कपूर से मिलकर शाहिद कपूर का दिल हुआ गार्डन-गार्डन!! एक्टर ने बताया कैसा लगा बेबो से मिलकर

Shahid Kapoor React on Meet up with Kareena Kapoor: कल रात के इवेंट में करीना और शाहिद की दोस्ती देखकर हर जगह यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या जब वी मेट 2 बनने वाली है। या स्टार साथ में कोई नया प्रोजेक्ट करते नजर आएंगे। इन सब के बीच शाहिद कपूर ने मीडिया से बात करते हुए बताया है

Image

Shahid Kapoor React on Meet up with Kareena Kapoor

Shahid Kapoor React on Meet up with Kareena Kapoor: बीती रात शनिवार को राजस्थान में सिनेमा जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड शो आईफा 2025( IIFA 2025) की शुरुआत हुई। अवॉर्ड शो के कुछ दिन पहले ही सभी स्टार्स को राजस्थान बुलाया गया और एक मीटअप हुआ। इस मौके पर करीना कपूर( Kareena Kapoor) , शाहिद कपूर( Shahid Kapoor) , विजय वर्मा( Vijay Verma) , करण जौहर, बॉबी देओल , कृति सेनन समेत कई स्टार्स साथ नजर आए। सबसे ज्यादा ध्यान उस मौके ने खींचा जब शाहिद कपूर और करीना कपूर ने एक-दूसरे को गले लगाया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल भी हो रही है। अब इन्हीं सब बातों पर शाहिद कपूर ने जवाब दिया है।

ग्रीन कार्पेट पर मीडिया से बात करते हुए शाहिद कपूर( Shahid Kapoor) ने बताया कि उन्हें करीना( Kareena Kapoor ) से मिलकर कैसा लगा। शाहिद ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत नॉर्मल है, आज हम स्टेज पर मिले हैं, इसके अलावा भी हम दोनों मिलते रहते हैं यह कोई नई बात नहीं है। अगर लोगों को हमें साथ देखकर अच्छा लगता तो यह अच्छी बात है। बता दें कि करीना कपूर ने शाहिद को स्टेज पर देखते ही उन्हें गले लगाया था और दोनों स्टार्स ने लंबी बातें भी की थी।

बताते चले कि करीना कपूर और शाहिद कपूर की जोड़ी को बी-टाउन की बेस्ट जोड़ी कहा जाता था। एक समय था जब भी यह कपल स्क्रीन पर आता था फिल्मों का हिट होना तय था। लेकिन फिल्म जब वी मेट के दौरान शाहिद करीना का ब्रेकअप हो गया और फिर यह कभी साथ नजर नहीं आए। अब दोबारा से इन्हें साथ देखकर फैंस जब वी मेट पार्ट 2 की डिमांड कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article