कैमरा देखते ही पलक तिवारी को छुपाने लगे Ibrahim Ali Khan, इंटरनेट पर उड़ीं डेट की अफवाह

Ibrahim Ali Khan Spotted With Palak Tiwari: हाल ही में इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और पलक तिवारी (Palak Tiwari) को एक बार फिर साथ में स्पॉट किया गया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Ibrahim Ali Khan Spotted With Palak Tiwari: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इब्राहिम अली खान को लेकर अक्सर रिपोर्ट्स आती रही हैं कि वो टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन रिपोर्ट्स पर कभी भी इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी ने पब्लिक में रिएक्शन देना जरुरी नहीं समझा। डेटिंग की अफवाहों के बीच एक बार फिर इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और पलक तिवारी को साथ स्पॉट किया गया है। दोनों का वीडियो इंटरनेट की दुनिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। (इसे भी पढ़ें: Ranveer Singh स्टारर 'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स की कमाई देख गदगद हुए Mukesh Ambani, कही ये बात)

Ibrahim Ali Khan Spotted With Palak Tiwari.

इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी साथ में हुए स्पॉट (Pic Credit: Instagram)

इब्राहिम अली खान संग स्पॉट हुईं पलक तिवारी

इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) को हाल ही में जब बाहर निकलते हुए देखा गया तो उनके साथ पलक तिवारी भी मौजूद थीं। हालांकि पैपराजी को देखने के बाद इब्राहिम अली खान ने तुरंत पलक तिवारी को अंदर ही रहने को कहा। हालांकि चीजें छुपाए नहीं छुप पाईं। इब्राहिम और पलक का साथ में स्पॉट होने का वीडियो अब इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद अब लोगों ने इंटरनेट पर दोनों के रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। ऐसा पहल बार नहीं जब दोनों को साथ में देखा गया है। कई इवेंट्स में ये दोनों साथ में नजर आए हैं। (इसे भी पढ़ें: 2026 में 200 करोड़ी बनकर मेकर्स को मालामाल कर गईं ये 8 फिल्में, 'दृश्यम 3' ने भी मारी धांसू एंट्री)

'सरजमीन' में नजर आए थे इब्राहिम अली खान

इब्राहिम अली खान को आखिरी बार फिल्म 'सरजमीन' में देखा गया था। इस मूवी में काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन सहित कई कलाकार नजर आए थे। हैरानी की बात यह है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं दूसरी ओर पलक तिवारी को हालिया रिलीज हुई सीरीज 'लुक्खे' में नजर आई थीं।

End of Feed