Saif Ali Khan's React on Son Dating Palak Tiwari: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' (
इंडिया टुडे से बात करते हुए जब सैफ अली खान से पूछा गया कि अब उनके बच्चे इब्राहिम और सारा बड़े हो गए हैं और वो अपने बच्चों को रिलेशनशिप एडवाइस देते हैं। इब्राहिम और पलक के रिश्ते की अफवाहों के बीच सैफ अली खान ने रिएक्शन देते हुए कहा, 'एक उम्र में रिलेशनशिप को कितनी गंभीरता से लेना चाहिए इस बारे वो जानना चाहते हैं।'
सैफ अली खान ने आगे कहा, 'अगर मैं उनके बारे में ज्यादा बात करूंगा तो उनकी अजीब लगेगा। इब्राहिम मेरे साथ अपने काम और गर्लफ्रेंड के बारे में चर्चा करते हैं जबकि सारा मुझसे अपने काम के बारे में बात करती हैं।' सैफ ने यह भी कहा कि जब वो काम नहीं करते है तो अपना ज्यादा समय बच्चों के बिताते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो 'देवरा: पार्ट 1' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी में सैफ अली खान के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं।
