'मैंने दोस्त को खो दिया' दादी आशा भोसले के निधन के बाद Zanai Bhosle का पहला रिएक्शन, रो-रोकर लिखी दिल की बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 14, 2026, 12:27 PM IST

Zanai Bhosle Post on Asha Bhosle: आशा भोसले (Asha Bhosle) के निधन के बाद उनकी पोती जनाई भोसले (Zanai Bhosle) ने एक बहुत ही इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है।

Zanai Bhosle Post on Asha Bhosle: बॉलीवुड की फेमस सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) अब इस दुनिया में नहीं रही। 12 अप्रैल को आशा भोसले जी का निधन हो। इस खबर के सामने आने के बाद आशा भोसले के फैंस से लेकर स्टार्स तक काफी दुखी नजर आए। स्टार्स आशा भोसले संग बिताए गए अपने पलों को याद कर के इमोशनल पोस्ट लिख रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच सबको आशा भोसले की पोती जनाई भोसले (Zanai Bhosle) के रिएक्शन के इंतजार था। जनाई भोसले ने आशा भोसले के निधन के बाद पहली पोस्ट शेयर की है। जनाई भोसले ने इस पोस्ट में अपनी दिल की बात लिखी है। (ये भी पढ़ें:Asha Bhosle Family Tree: संगीत के उस्तादों के घर जन्मी थीं आशा भोसले, जानिए कैसा है गायिका का परिवार)

Zanai Bhosle Post on Asha Bhosle

आशा भोसले के निधन के बाद जनाई ने शेयर किया पहला पोस्ट (Image Source: Zanai Bhosle Instagram)

जनाई भोसले ने दिया पहला रिएक्शन

आशा भोसले के निधन के बाद उनकी पोती जनाई भोसले काफी परेशान नजर आ रही हैं। जनाई भोसले के एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें वो लगातार रो रही हैं। इन सब के बीच जनाई भोसले ने आशा भोसले के निधन के बाद पहला पोस्टर शेयर किया है। जनाई भोसले ने अपनी दादी के साथ एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जनाई भोसले और आशा भोसले काफी खुश नजर आ रही है। जनाई भोसले ने इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है, जो लोगों को इमोशनल कर रहा है। जनाई भोसले ने दादी आशा भोसले को अपना दोस्त बताया है। (ये भी पढ़ें:Asha Bhosle Last Wish: आखिरी वक्त में क्या करना चाहती थीं आशा भोसले? गायिका की इच्छा सुन निकल जाएंगे आंसू)

आशा भोसले के निधन के बाद जनाई ने शेयर किया पहला पोस्ट (Image Source: Zanai Bhosle Instagram)

जनाई भोसले ने लिखी ये बात

जनाई भोसले ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'आज सुबह उठते ही मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपना पार्टनर इन क्राइम, अपना सबसे अच्छा दोस्त, वो शख्स खो दिया है जिसने मेरी पूरी दुनिया को पूरा किया और वो पहला शख्स जिसने मुझे जन्म के समय गोद में लिया था। अब मैं क्या करूं? सुबह उठकर किसे गले लगाऊं? घर आते समय कौन मेरा इंतजार करेगा या किसके साथ मैं बेकार के मजाक करूंगी। वे ऊपर से हम सब पर नजर रख रही हैं, खासकर अपने परिवार पर और मुझे विश्वास है कि वे बहुत जल्दी मेरे पास वापस आएंगी, क्योंकि उन्होंने मुझे ये वादा किया था। मैंने अपने जीवन के प्यार को खो दिया है और दुनिया में इससे बड़ा दुख कोई नहीं है, इसलिए मैं आप सबसे कहती हूं कि जिंदगी को पूरा जियो और उन्हें इसी तरह सेलिब्रेट करो, उनकी जिंदगी को सेलिब्रेट करो।'

End of Feed