Huma Qureshi Post: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। इस प्रदर्शन को लेकर देशभर में बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग प्रदर्शनकारियों के समर्थन में नजर आए, वहीं कई लोगों ने इसका विरोध भी किया। इस आंदोलन में दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी भी शामिल हुईं और प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाती दिखीं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) का एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। अपने पोस्ट में हुमा ने प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी है, जो अब तेजी से वायरल हो रही है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-CJP पर फूटा Kangana Ranaut का गुस्सा, कह दी बड़ी बात)
हुमा कुरैशी ने कही ये बात (pic credit-instagram)
हुमा कुरैशी ने कही ये बात (pic credit-instagram)
हुमा कुरैशी ने कही ये बात
हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कहा, 'आज जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें मैं लंबे समय तक नहीं भूल पाऊंगी। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर इस तरह लाठियां बरसती देख मुझे बहुत दुख हुआ। मुझे लगता है कि इस स्थिति को ज्यादा धैर्य, बातचीत और लोगों की बात सुनकर संभाला जा सकता था। हम भारत के लोगों ने इस सरकार को चुना है, इसलिए हमें सवाल पूछने और जवाब मांगने का पूरा अधिकार है। हमारा देश बहुत बड़ा और विविधताओं से भरा है। हर मुद्दे पर सभी की राय एक जैसी होना जरूरी नहीं है। लेकिन हर नागरिक को सम्मान के साथ अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए, उससे पहले कि उसके खिलाफ बल प्रयोग किया जाए। अपने विश्वास के लिए शांतिपूर्ण तरीके से खड़े होने वाले हर छात्र और हर नागरिक को मेरा सलाम। जय हिंद।'
शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत
जंतर-मंतर से शबाना आजमी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कुछ असहज और कमजोर नजर आ रही हैं। आसपास मौजूद लोग उन्हें सहारा देकर भीड़ से बाहर निकालते हुए सुरक्षित स्थान की ओर ले जाते दिखाई देते हैं। इस दौरान कुछ छात्र सुरक्षा कर्मियों से गेट खोलने की अपील करते हैं, जिसके बाद शबाना आजमी को सुरक्षा केबिन तक पहुंचाया जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। हालांकि, इसकी आधिकारिक वजह अभी सामने नहीं आई है। वहीं, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि तेज गर्मी, उमस और भीड़ की वजह से उन्हें चक्कर आए और घुटन महसूस हुई। राहत की बात यह रही कि कुछ देर आराम करने के बाद उनकी तबीयत में सुधार हो गया, जिसके बाद वह एक बार फिर प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचीं और आंदोलन में शामिल हो गईं।
